फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का अत्याचार: कपड़े सुखाने की बात पर तोड़ दिया पति का हाथ, पुलिस से कहा- अब तो मरने का मन करने लगा है

Tue, 15 Mar 2022 03:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पति ने आरोप लगाया कि छोटी-छोटी बातों पर पत्नी झगड़ा करती है। कपड़े सुखाने की बात पर हुए विवाद के बाद उसने लोहे का सरिया मारकर हाथ तोड़ दिया था। विरोध करने पर वह झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक आपने ज्यादातर मामलों में पति के जुर्म की दास्तान पढ़ी होगी या फिर सुनी होगी, लेकिन जयपुर में पति पर अत्याचार कर रही एक पत्नी का मामला सामने आया है। पत्नी से परेशान पति ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने अपनी पत्नी के खिलाफ मारपीट, जबरन रुपए लेने सहित कई आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस से कहा कि दो साल में उसकी पत्नी उसे इतना परेशान कर चुकी है कि अब उसका मरने का मन करने लगा है। छोटी-छोटी बातों पर पत्नी झगड़ा करती है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केस दर्ज कराने पहुंचा पंजाब का सौरभ अपनी पीड़ा बताते हुए पुलिस वालों से सामने रोने लगा। उसने पुलिस को बताया कि साल 2014 में उसकी शादी जयुपर निवासी हिताथी के साथ हुई थी। कुछ साल साथ रहने के बाद 2019 में हिताथी उसे जबरन जयपुर ले आई। इसके बाद भी वह पंजाब में ही रह रहा था, लेकिन बाद में उसकी पत्नी के दबाव बनाने के कारण उसे जयपुर आकर रहना पड़ा। 

मरने का करने लगा है मन 

अपनी शिकायत में सौरभ ने पुलिस को बताया कि यहां आते ही उसकी पत्नी का व्यवहार एकदम से बदल गया। उसने कहा कि दो साल में उसकी पत्नी उसे इतना परेशान कर चुकी है कि उसका मरने का मन करने लगा है। छोटी-छोटी बातों पर उसकी पत्नी झगड़ा करती है। उसकी पत्नी ने हाल ही में उस पर चाकू से हमला किया था। इससे पहले कपड़े सुखाने की बात पर हुए विवाद के बाद उसने लोहे की रॉड मारकर हाथ भी तोड़ दिया था। पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर पत्नी ने झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती है।  
विज्ञापन

चार साल में तक दस लाख ले चुकी है 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित सौरभ ने पत्नी के बुरे व्यवहार का विरोध किया तो उसने तीन साल बेटी को गले से पकडकर उठा लिया, और धमकी देते हुए कहा कि वह उसे जान से मार देगी। इससे वह डर गया। दर्ज रिपोर्ट में सौरभ ने पुलिस जानकारी दी कि उसकी पत्नी तीन-चार साल में उससे दस लाख रुपये वसूल चुकी है। दो साल से दोनों एक ही घर में अलग-अलग रह रहे हैं। उसकी पत्नी देर रात घर आती है और फिर फोन पर किसी न किसी से बात करती है। मना करने पर उसके साथ झगड़ा और मारपीट करती है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें