अब तक आपने ज्यादातर मामलों में पति के जुर्म की दास्तान पढ़ी होगी या फिर सुनी होगी, लेकिन जयपुर में पति पर अत्याचार कर रही एक पत्नी का मामला सामने आया है। पत्नी से परेशान पति ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने अपनी पत्नी के खिलाफ मारपीट, जबरन रुपए लेने सहित कई आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस से कहा कि दो साल में उसकी पत्नी उसे इतना परेशान कर चुकी है कि अब उसका मरने का मन करने लगा है। छोटी-छोटी बातों पर पत्नी झगड़ा करती है।
जानकारी के अनुसार केस दर्ज कराने पहुंचा पंजाब का सौरभ अपनी पीड़ा बताते हुए पुलिस वालों से सामने रोने लगा। उसने पुलिस को बताया कि साल 2014 में उसकी शादी जयुपर निवासी हिताथी के साथ हुई थी। कुछ साल साथ रहने के बाद 2019 में हिताथी उसे जबरन जयपुर ले आई। इसके बाद भी वह पंजाब में ही रह रहा था, लेकिन बाद में उसकी पत्नी के दबाव बनाने के कारण उसे जयपुर आकर रहना पड़ा।