फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: बांदीकुई में हो रही चोरियों से परेशान ग्रामीण; थाने के सामने किया प्रदर्शन, पुलिस को बताया लापरवाह

Tue, 26 Sep 2023 09:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा के बांदीकुई में कोलवा पुलिस थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदात से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। किसान नेता दौलत राम मीणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाने पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
थाने के सामने ग्रामीणों का प्रदर्शन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के कोलवा पुलिस थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदात से परेशान ग्रामीणों को गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को किसान नेता और पूर्व पंचायत समिति सदस्य दौलत राम मीणा के नेतृत्व में कोलवा पुलिस थाने में पहुंच कर थाने के धरना देकर विरोध प्रदर्शन करते पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस से चोरियों की हुई वारदात का खुलासा करने की मांग पर अड़ गए।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से लगातार इलाके में चोरियों और अपराधों का ग्राफ अचानक बढ़ गया। जिसके चलते इलाकों में लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगे, तो आज उनका गुस्सा निकलकर बाहर आ गया और सैकड़ों की संख्या में लोग थाने का घेराव करने पहुंच गए।

ग्रामीणों का विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल थाने के गेट पर तैनात किया गया। ग्रामीणों की मानें तो क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदात पर चिंता जताई और कहा कि बढ़ती चोरियां कोलवा पुलिस की लापरवाही को जाहिर करती है। आमजन को अब सड़क पर उतरना पड़ा है। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पंचायत समिति सदस्य दौलत राम मीणा के नेतृत्व में कोलवा पुलिस थाने का घेराव कर धरना दिया, तो पुलिस ने ग्रामीणों के पांच सदस्यीय दल से वार्ता करते हुए मामलों पर जल्द कार्रवाई करने भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


हालांकि इस मौके पर स्थिति को भांपते मौजूद डीएसपी ईश्वर सिंह ने मामले को संभालते हुए प्रकरणों में जल्द कार्रवाई का आश्वसन दिया। उन्होंने कहा जल्द ही चोरियों का खुलासा कर वारदात की हकीकत सामने लाई जाएगी। आने वाले समय में चोरियों पर लगाम लगे, इसके लिए भी पुलिस तंत्र को और मजबूत किया जाएगा। पुलिस पूरी तरह सक्रिय रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें