इस तरह ट्रैक्टर के नीचे आई बच्ची।
- फोटो : सोशल मीडिया
जांको राखे साइयां मार सके ना कोई... राजस्थान के झुंझुनूं जिले में मंगलवार को ये कहावत चरितार्थ हो गई। जिले के कुलोठ कलां गांव में एक बच्ची के ऊपर से ट्रैक्टर निकल गया। लेकिन, बच्ची को सिर्फ मामूली खरोंचें ही आई हैं। पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर चालक किराने की दुकान पर सामान लेने के लिए रुका था। वह दुकान पर सामान लेने गया, इसी बीच एक बच्ची ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गई। उधर, दुकान से सामान लेकर लौटा चालक ट्रैक्टर पर बैठा और फिर ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया। इससे बच्ची उसके नीचे आ गई। गनीतम ये रहे कि हादसे में बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, उसे मामूली चाटें हैं, जो जल्द ही सही हो जाएंगी।