राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए दो वर्षों में 60 हजार किसानों को 1 हजार करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। यह राशि ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस, लो टनल, प्लास्टिक मल्चिंग के लिए दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनुदान के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
सीएम गहलोत की स्वीकृति से किसानों को बड़ी सहायता मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 हजार किसानों को 501 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इसमें कृषक कल्याण कोष से 444.43 करोड़ रुपए वहन होंगे। साथ ही राष्ट्रीय बागवानी मिशन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से 56 करोड़ मिलेंगे। जिसे प्रदेश सरकार राज्यांश के 22.75 करोड़ रुपए वहन करेगी।
विज्ञापन
2024-25 में भी 30 हजार किसानों को 500 करोड़ सब्सिडी मिलेगी
वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 30 हजार किसानों को 500 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। इसमें अधिसूचित जनजाति क्षेत्र के किसानों और समस्त लघु और सीमांत किसानों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलेगी। चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से किसानों को यह बड़ी सौगात मानी जा रही है।