फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंसा, लाठीचार्ज

Fri, 28 Aug 2015 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के चूरू जिले में एक घर में गोवंश के अवशेष मिलने से बृहस्पतिवार देर रात हिंसा भड़क उठी। गुस्साए लोगों ने शहर में तोडफ़ोड़ की और शहर के बीच स्थित सब्जी मंडी में आग लगा दी।
विज्ञापन


हुजूम ने रास्ते में खड़े ट्रक-बस में आग लगा दी और शहर में दुकानें बंद करवा दी। ट्रेनों पर भी पथराव हुआ। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने दस जनों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को हालात काबू में रहे, लेकिन चूरू-सार्दुलशहर-रतनगढ़ हाईवे बंद रहा।

जानकारी के अनुसार एक घर में गोवंश के अवशेष मिले, तो सूचना शहरभर में फैल गए और लोग इकट्ठे होने लगे। वहां एकत्र लोग पुलिस से जिस घर से गोवंश मिला था, उन्हें गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस बीच वाट्स एप सहित सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित हो गए, जिससे लोग और भड़क गए।
विज्ञापन


मैसेज बढ़कर लोग मौके पर पहुंचने लगे। गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोगों ने वहां पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने जुलूस निकाला और बाजार बंद करवा दिए। रास्ते में एक ट्रक व एक बस को आग लगा दी। लोगों ने सड़कें जाम कर दीं। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए लाठी चार्ज किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें