फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: टोंक में राहुल गांधी पर FIR दर्ज, भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री और दलितों के अपमान के लगाए आरोप

Thu, 19 Sep 2024 08:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

राहुल गांधी के अमेरिका यात्रा के दौरान दिए गए बयानों को लेकर देशभर में विवाद छिड़ा हुआ है। टोंक में भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है, आरोप है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और दलितों का अपमान किया है। 
विज्ञापन
राहुल गांध पर एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका की यात्रा के दौरान जो बयान दिए हैं, उन बयानों को लेकर देशभर में घमासान मचा हुआ है। राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा नेताओं के विवादित बयान भी सामने आने के बाद कांग्रेस इस मामले में अब आक्रोशित है। वहीं दूसरी तरह भाजपा भी इसे लेकर डिफेन्स की बजाय पूरी तरह तरफ आक्रामाक मोड में आ गई है। 

विज्ञापन




कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट के गढ़ यानी पायलट के विधानसभा क्षेत्र वाले टोंक में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष अजित सिंह मेहता के नेतृत्व में कोतवाली थाने पहुंचे भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली भंवरलाल वैष्णव को परिवाद सौंपा।

विज्ञापन


भाजपा जिला महामंत्री दीपक संगत की ओर से सौंपे गए परिवाद में राहुल गांधी पर देश के प्रधानमंत्री और दलितों के अपमान करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए उनके बयानों को देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा तक बताया है। 
विज्ञापन


इस मामले में शहर कोतवाल भंवर लाल वैष्णव का कहना है कि दिए गए परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें