फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अपहरण कर युवती से गैंगरेप, आरोपियों पर कार्रवाई नहीं, कड़ाके की सर्दी में धरने पर बैठा परिवार

Sat, 21 Jan 2023 02:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

19 अक्टूबर को पीड़ित के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कड़ाके की सर्दी में पीड़ित परिवार बीते पांच दिन से उनियारा थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा हुआ हैं।
विज्ञापन
पीड़िता के साथ धरने पर बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के टोंक जिले में गैंगरेप, अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार महीने बाद भी कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। इसके खिलाफ गैंगरेप पीड़िता और उसका परिवार 16 जनवरी से उनियारा थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। इसके बाद भी प्रशासन और थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इस अनदेखी से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने आत्महत्या की चेतावनी दी है । 

विज्ञापन


पीड़िता के परिवार ने बताया कि उन्होंने 19 अक्टूबर को बेटी का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने इब्राहिम नगर के रहने वाले रामदेव, शंकर, हरिनारायण, धनराज और निरमा पर अपरहण, गैंगरेप और मारपीट करने का आरोप लगाया था। लेकिन, अब तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है। 

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि 16 सितंबर को करीब 13 लोगों ने उसका अपहरण किया। इसके बाद करीब 25 दिन तक उसे बंधक बनाए रखा और अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ  गैंगरेप किया। 12 अक्टूबर को पीड़िता घाड़ थाना इलाके में लावारिश हालत में मिली, जिसके बाद उसे इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


19 अक्टूबर को पीड़ित के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कड़ाके की सर्दी में पीड़ित परिवार बीते पांच दिन से उनियारा थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा हुआ हैं। उनका कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती, धरना खत्म नहीं करेंगे। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करे पर पीड़ित परिवार ने आत्महत्या की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें