फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रिजॉर्ट में तहसीलदार प्रांजल के लिए रखी गई पार्टी, कांग्रेस विधायक ने गाया-किसका है तुमको इंतजार...

Tue, 24 Jan 2023 07:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

तहसीलदार प्रांजल कंवर का हाल ही में तबादला हो गया है। उनकी विदाई को लेकर एक रिजॉर्ट में पार्टी रखी गई थी। जिसमें विधायक प्रशांत बैरवा और प्रांजल कंवर ने मंच से गाने गाए।
विज्ञापन
तहसीलदार प्रांजल कंवर की विदाई पार्टी में शामिल हुए विधायक प्रशांत बैरवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के टोंक जिले की निवाई विधानसभा सीट से विधायक प्रशांत बैरवा ने एक पार्टी में गाना गया। जिसके अब खूब चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निवाई की तहसीलदार प्रांजल कंवर का हाल ही में तबादला हो गया है। उनकी विदाई को लेकर एक रिजॉर्ट में पार्टी रखी गई थी। जिसमें विधायक प्रशांत बैरवा और प्रांजल कंवर ने मंच से गाने गाए। दोनों की जुगलबंदी पर वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं। 

विज्ञापन

 
बैरवा और कंवर ने मंच से 'आते जाते हंसते गाते और किसका है तुमको इंतजार... जैसे गाने गाकर पार्टी का आनंद दोगुना कर दिया। सीएम अशोक गहलोत गुट के विधायकों में से एक प्रशांत बैरवा अक्सर गाना गाते रहते हैं। वहीं तहसीलदार प्रांजल कंवर को भी ट्रेक सिंगिंग का शौक है। कई मौकों पर उन्हें कर्मचारियों के साथ गाना गाते देखा गया है। निवाई तहसीलदार बनने के बाद प्रांजल कंवर ने पहली बार ही गाना गया।  

प्रांजल कंवर निवाई तहसीलदार के रूप में यहां करीब तीन साल से पदस्थ थी। इस दौरान वह कई बार विवादों में घिरीं। राजस्व मामलों को लेकर उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगे थे। करीब एक साल पहले जिला कलेक्टर चिंमयी गोपाल ने उनके भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व राजस्व मंडल के चेयरमैन को पत्र भी लिखा था। हालांकि, प्रांजल कंवर पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें