टोंक जिले में पूर्णिमा के मौके पर कल रात वन्य जीवों की गणना की गई। वॉटर हॉल पद्धति से जिले के 40 पाइंट्स पर वन्य जीवों की गणना की गई, जिसमें इस वर्ष पहली बार कैमरा ट्रैप का भी इस्तेमाल किया गया।
टोंक के कार्यालय उप वन संरक्षक मारिया शाइन ने बताया कि टोंक जिले के लिए वन्य जीव गणना खुशखबरी लेकर आई है, जहां बीसलपुर बांध के वन क्षेत्र में इंडियन फॉक्स, घड़ियाल, सांभर नजर आए। वन विभाग ने बताया कि आज टोंक शहर में 10, उनियारा में 10, देवली में 5, मालपुरा में 6, निवाई में 6 और सिरस में 3 वॉटर हॉल पाइंट पर वन्य जीवों की गणना की जा रही है।
गणना के दौरान नगरफोर्ट के रानीपुरा इलाके में काले हिरणों की संख्या में काफी कमी नजर आई है। आज शाम तक गणना पूरी होने के बाद इस संख्या का तुलनात्मक अध्ययन करने के बाद ही सही स्थिति सामने आ सकेगी। इसके बाद ही कमी के कारणों की जांच की जाएगी।