फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चालक की झपकी लगने से पुलिया से 35 फीट नीचे गिरी कार, पांच युवक घायल

Sun, 14 May 2023 07:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

श्री सांवरिया सेठ के दर्शन करने के लिए जा रहे सात युवकों की कार पुलिया से नीचे पलट गई। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के टोंक जिले के निवाई के बरोनी थाना क्षेत्र के NH-52 मोटुका गांव के पास एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर पलट गई। ये हादसा  बीती रात 1:15 बजे के करीब हुआ। 

विज्ञापन




बरोनी थाना अधिकारी हरिराम वर्मा ने बताया कि जयपुर निवासी 7 युवक एक्सयूवी कार से श्री सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए जा रहे थे। देर रात चालक की झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर पुलिया से 35 फीट नीचे जा गिरी। सूचना पर पुलिस की टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायलों को निवाई सीएचसी लाया गया। 

एयरबैग खुलने से कार सवार युवकों की जान बच गई, लेकिन 7 में से 5 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसमें बाबू पुत्र प्रेम 40 वर्ष, शंकर पुत्र रतन सिंह 30 वर्ष, राकेश पुत्र सीताराम 28 वर्ष, राकेश पुत्र ताराचंद्र 27 वर्ष शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जयपुर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें