फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत

Wed, 03 Jul 2024 12:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

कल जिले के कोतवाली थाना इलाके में डिपो रोड के पास बजरी से भरे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे से गाड़ी में सवार कांस्टेबल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में कल बजरी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे पुलिस गाड़ी में सवार कांस्टेबल खुशीराम बैरवा गंभीर रूप से घायल  हो गया। घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए सआदत अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। आज जयपुर में उपचार के दौरान बैरवा ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


कोतवाली थाना इलाके के डिपो रोड के पास हुई घटना में घायल हुए हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद टोंक लाया जाएगा। कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। हेड कांस्टेबल खुशीराम देवरी भांची गांव के निवासी थे और बीती शाम ड्यूटी के दौरान कोतवाली थाना इलाके के डिपो रोड के पास बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने पुलिस की 112 नंबर गाड़ी को टक्कर मार दी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें