फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: टीना डाबी के पूर्व पति अतहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पत्नी महरीन के साथ इस अंदाज में दिखे

Tue, 01 Nov 2022 05:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आईएएस अतहर आमिर खान और उनकी पत्नी डॉ महरीन काजी की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी पर कपल ने एक रोमांटिक वीडियो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे जमकर देखा जा रहा है।  
विज्ञापन
आईएएस अतहर पत्नी महरीन के साथ - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी के पूर्व पति आईएएस अतहर आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आमिर अपनी पत्नी डॉ महरीन काजी के साथ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, आईएएस अतहर आमिर खान और उनकी पत्नी डॉ महरीन काजी की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी पर कपल ने एक रोमांटिक वीडियो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे जमकर देखा जा रहा है।  



आमिर की पत्नी डॉ महरीन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें महरीन वाइट कलर का खबूसूरत लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं अतहर उनके साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में मेरा हमसफर गाना भी सुनाई दे रहा है। वीडियो पोस्ट करने के साथ महरीन ने लिखा कि जब आप सही व्यक्ति से मिलते हैं तब यह गीत समझ में आते हैं।   
विज्ञापन


1 अक्टूबर को अतहर आमिर खान और महरीन काजी ने निकाह किया था। इसके बाद से यह कपल लगातार सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करता रहता है।  

बता दें कि आईएस टीना डाबी भी प्रदीप गवांडे से शादी कर चुकी हैं। दोनों ने 20 अप्रैल 2022 को जयपुर के एक निजी होटल में शादी थी। दोनों बेहद सादगी पूर्ण समारोह और परिवार के कुछ लोगों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें