फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ को नजदीक से देखने की चाह पड़ी भारी

Thu, 14 May 2015 10:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रणथम्भौर राष्ट्रीय बाघ अभयारण्य से सटे खंडार कस्बे के नजदीक पहुंचे बाघ को और करीब से देखने गए दो जनों पर बृहस्पतिवार को बाघ ने हमला कर दिया। बाघ ने इनमें से एक जने को पंजा मारकर उसके आधे सिर की चमड़ी पूरी तरह उतार दी, जिससे उसे प्लास्टिक सर्जरी के लिए जयपुर के सवाईमान सिंह में भर्ती किया गया है। दूसरा युवक मामूली घायल हुआ है। पिछले सप्ताह बाघ के हमले से फोरेस्ट गार्ड की जान चली गई थी। वन विभाग बाघ की पहचान नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


मामले के तहत सतीश मीणा व कुलदीप स्वामी कस्बे से भिलाई सागर रास्ते पर जा रहे थे। दोनों को झाडिय़ों में बाघ नजर आया, तो वे अतिउत्साह में उसे नजदीक से देखने चले गए। गुस्साए बाघ दोनों पर हमला बोल दिया, लेकिन दोनों के चीखने-चिल्लाने से बाघ मौके से भाग गया, जिससे उनकी जान बच गई। हमले में सतीश के सिर की चमड़ी उधड़ गई। चीख पुकार सुनकर नजदीक मौजूद फोरेस्ट गार्ड तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें