फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur : झाड़ी में छुपे बाघ ने अचानक मजदूर पर किया हमला, गंभीर घायल हालत में जयपुर रेफर

Wed, 23 Mar 2022 11:07 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर के खंडार रेंज के गीलाई सागर चौकी के पास मनरेगा के काम कर रहा मजदूर बाघ के हमले में जख्मी हो गया। वन विभाग की टीम बाघ को ट्रैक करने में जुट गई है।
विज्ञापन
सवाई माधोपुर में बाघ का हमला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क की खंडार रेंज से सटे गिलाई सागर वन चौकी के पास एक बाघ ने मजदूर पर हमला कर दिया। जिससे मजदूर बुरी तरह घायल हो गया। मजदूर को गंभीर घायल अवस्था में जयपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि खंडार रेंज के गीलाई सागर चौकी के पास मनरेगा के तहत मस्टररोल कार्य चल रहा था, जहां मजदूर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ी की ओट में छुपे हुए एक बाघ ने अचानक से एक मजदूर पर हमला कर दिया। मौके पर ही काम कर रहे अन्य मजदूरों ने हल्ला करके बाघ को भगाया। गंभीर हालत में घायल को खंडार के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सामान्य चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। घायल को सवाई माधोपुर के सामान्य चिकित्सालय में लाने के बाद घाव गहरे होने के चलते जयपुर रेफर कर दिया गया। 


वहीं घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी भी सामान्य चिकित्सालय पहुंचे। साथ ही खंडार रेंजर विष्णु गुप्ता के नेतृत्व में बाघ की ट्रैकिंग के लिए एक टीम भी तैनात की है। हालांकि, अभी तक किस टाइगर द्वारा यह हमला किया गया इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन बताया जा रहा है कि इस इलाके में तीन टाइगर का मूवमेंट है। बहरहाल विभाग की टीम मॉनिटरिंग में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें