फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नाबालिग के साथ विवाह समारोह में तीन युवकों ने किया गैंगरेप, मां के साथ थाने पहुंची पीड़िता

Wed, 31 May 2023 03:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बूंदी के एक गांव में हुए विवाह समारोह में तीन युवकों ने 15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
थाने में बैठी पीड़ित नाबालिग लड़की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बूंदी जिले में एक 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने एक विवाह समारोह में नाबालिग से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना जिले के नमाना थाना क्षेत्र की है। केवड़िया गांव में एक विवाह समारोह का आयोजन था। जिसमें शामिल होने के लिए 15 साल की नाबालिग गई थी। इसी समारोह में आरोपी तीन लड़के आए हुए थे। मौका लगते ही आरोपी नाबालिग को उठा ले गए और फिर तीनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। 

घर पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद नाबालिग पीड़िता ने मां के साथ नमाना थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता ने एक आरोपी के खिलाफ नामजद  केस दर्ज कराया है, वहीं दो अन्य आरोपी अज्ञात है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बूंदी के एक अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल भी कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें