फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तेज रफ्तार निजी बस की टक्कर से तीन युवकों की मौत, मंदिर में दर्शन करने के बाद सड़क किनारे खड़े थे

Sat, 08 Jul 2023 01:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली जिले में एक मंदिर में दर्शन करने के बाद सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस छोड़कर फरार हुआ चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पाली जिले में एक निजी बस ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार देर शाम पेणावा और साकदड़ा के बीच हुआ। हादसे में पैरवा (गुड़ा एंदला) के रहने वाले जैताराम पुत्र वजाराम देवासी (25), जालोर निवासी कानाराम पुत्र रूपाराम देवासी (18) और गुड़ा एंदला निवासी अमराराम पुत्र मंगलाराम देवासी (18) की मौत हो गई।

तीनों युवक अपने एक और साथी के साथ दो बाइक से एक सामाजिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में पड़े एक मंदिर में दर्शन करने के लिए चारों युवक रूके गए। दर्शन के बाद तीन युवक वापस लौटे और सड़क किनारे खड़े होकर अपने एक और साथी का इंतजार करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी।   
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई, इस दौरान बस का चालक फरार हो गया। लोगों की मदद से तीनों युवकों का साथी उन्हें बांगड़ अस्पताल ले गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर युवकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस बस को जब्त कर थाने ले आई और केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें