फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 48 किलो गांजा के साथ नशे के तीन सौदागर पकड़ाए, एक भाग निकला, कट्टा औैर अवैध पिस्टल जब्त

Tue, 01 Feb 2022 10:48 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाड़ी

सार

रामचौक के पास एक रिहायशी मकान से गांजा बेचा जा रहा था। आरोपी उड़ीसा की तरफ से गांजा लाकर छोटी-छोटी पैकिंग कर महंगे दामों में शहर में खपा रहे थे। 


 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पुलिस ने शहर में नशे का जाल फैलाने वाले गैंग का खुलासा किया है। क्यूआरटी और थाना भिवाड़ी पुलिस ने रामचौक स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश देकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 48 किलो गांजा, दो देशी कट्टे और 60 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


भिवाड़ी एसपी शांतनू कुमार सिंह ने बताया कि जिले में सभी बीट कॉन्स्टेबल और बीट अधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। थाना भिवाड़ी के कॉन्स्टेबल संदीप को मुखबिर से सूचना मिली कि रामचौक के पास टीटू गुर्जर के मकान में तीन-चार लड़के उड़ीसा की तरफ से गांजा लाकर शहर में छोटी-छोटी पैकिंग कर महंगे दामों में बेचते हैं। 

एसपी ने बताया कि इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरूण मच्या के सुपरविजन, सीओ हरिराम कुमावत और भिवाड़ी थानाधिकारी जितेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। क्यूआरटी टीम और भिवाड़ी थाना पुलिस टीम ने मकान में दबिश देकर अजय सिहं पुत्र धर्मपाल गुर्जर (19) निवासी थाना सोहना जिला गुडगांव हरियाणा, सिकंदर राय पुत्र राजेन्द्र (22) निवासी थाना डेहनी जिला छपरा बिहार और मनीष राजगोड पुत्र तेजी (19) निवासी थाना मंगरोन जिला दमोह मप्र को गिरफ्तार किया है। तलाशी में सिकंदर और मनीष के कब्जे से दो कट्टे और अजयसिंह के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई। वहीं फरार आरोपी ओमप्रकाश उर्फ टीटू गुर्जर पुत्र जाहरिया की तलाश की जा रही है। पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें