डीएसटी और थाना नोहर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी नानूराम जाट पुत्र शंकर (40), पीयूष पुत्र सत्यनारायण (26) चित्तौड़गढ़ और ओमप्रकाश विश्नोई पुत्र मनफूल राम (30) बीकानेर के रहने वाले हैं।
हनुमानगढ़ एसपी अजय सिंह ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार और सीओ विनोद कुमार के सुपर विजन में थानाधिकारी नोहर रविंद्र सिंह की टीम ने बुधवार देर शाम कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।