फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 428 ग्राम सोना और 11 किलो चांदी बरामद 

Wed, 20 Apr 2022 09:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के निकटवर्ती धवा गांव में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। 
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जब्त किया गया सोना और चांदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के निकटवर्ती धवा गांव में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस पूरी वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों और सोना खरीदने वाले एक सुनार को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन


जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट झवर थाना क्षेत्र के धवा गांव में नौ अप्रैल को दुकान बंद कर जा रहे सुनार से बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरे सुनार बाबूलाल पुत्र मंगलाराम से 1200 ग्राम सोना और 17 किलो चांदी लूट कर भाग गए थे। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी। मामले की जांच के लिए तत्काल एक टीम गठित की गई। 

विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में प्रयुक्त कार बालेसर के आसपास देखी गई है। इसके बाद कार मालिक अभय सिंह पुत्र चिमन सिंह को चिन्हित किया गया। जांच में पता चला कि भगाराम पुत्र भानाराम और शिव लाल पुत्र बुधाराम की गतिविधियां संदिग्ध है। शिवलाल ने गांव में एक सभा में 50000 का मायरा भी भरा है। इसके बाद पुलिस ने भगाराम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने वारदात करना कबूल कर लिया। बाद में शिवलाल और प्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया। विक्रम, अभय सिंह और ओम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विक्रम आला दर्जे का बदमाश है। उस पर एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। पुलिस ने रमेश नाम के सुनार को भी गिरफ्तार किया है। जिसने लूट का माल खरीदा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 428 ग्राम सोना और 11 किलो से अधिक चांदी बरामद की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें