फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राकेश झाझड़िया हत्याकांड में शामिल तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पनाह देने वाले दो साथी भी पकड़ाए

Wed, 21 Sep 2022 08:00 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

राकेश झाझड़िया की सरिया से पीटकर बदमाशों ने हत्या कर दी। पुलिस ने विभिन्न राज्यों में दबिश देकर पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राकेश झाझड़िया हत्याकांड में गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले के बगड़ थाना क्षेत्र के भड़ौंदा खुर्द निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझड़िया हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों की सहायता और शरण देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ एक बोलेरो कैंपर गाड़ी जब्त की गई है।

विज्ञापन

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि मुख्य आरोपी विश्व बंधु उर्फ सोनू पुत्र बलवीर सिंह जाट (22) निवासी हमीरवास चूरू हाल थाना कोतवाली झुंझुनू, वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू पुत्र सुरेंद्र कुमार (24) निवासी थाना गुड़ा जिला झुंझुनू, इमरान उर्फ मांगी पुत्र अजीज खान (28) निवासी थाना मण्डावा झुंझुनू, पनाह देने वाले दो आरोपी मनोज कुमार जाखड़ पुत्र रणवीर सिंह (29) निवासी थाना सदर झुंझुनू और नितेश कुमार पुत्र जुग लाल सिंह जाट (20) निवासी थाना मंड्रेला जिला झुंझुनू को गिरफ्तार किया गया है।


एसपी कच्छावा ने बताया कि नौ सितंबर की रात राकेश झाझड़िया की गाड़ी को उसके गांव के पास रास्ते में बोलेरो कैंपर से टक्कर मारकर नीचे उतार सरिये, पाइप और लाठियों से मारपीट की गई। जिसे बाद में अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया। राकेश के पिता महेंद्र सिंह ने दिनेश मालसरिया, अरविंद गब्बर, प्रदीप मांगवा, देशबंधु, रवि बलौदा, विश्व बंधु, अजीत बाबा, उमेश, सोनू, इमरान, मनजीत झाझड़िया, रमेश कुमार, कुलदीप और अन्य के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने जयपुर, उदयपुर अहमदाबाद और सूरत में आरोपियों की तलाश की। इस दौरान हजारों सीसीटीवी की फुटेज का विश्लेषण कर करीब ढाई सौ लोगों से पूछताछ की गई। उदयपुर और सूरत शहर की कॉलोनियों में सादा वस्त्रों में टीम ने रेकी की। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी विश्व बंधु, विरेंद्र कुमार, मनोज कुमार को उदयपुर शहर से, इमरान को सूरत और नितेश को झुंझुनू के ग्रामीण क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें