फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: करवा चौथ पर छिन गया सुहाग, भरतपुर में फायरिंग में सिपाही समेत तीन की मौत, सभी एक ही परिवार के

Thu, 13 Oct 2022 09:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

वारदात के बाद पुलिस ने भरतपुर जिले के पथेना गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग गांव छोड़ कर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवा चौथ के मौके पर गुरुवार को भरतपुर जिले के भुसावर थाने के पथेना गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग हुई। इस घटना में पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही भुसावर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग गांव छोड़ कर फरार हो गए हैं। दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले आपसी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार को दोपहर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष की ओर से हुई फायरिंग में बिजेंदर, उसके दो पुत्र हेमू और किशन की गोली लगने से मौत हो गई। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। मृतक किशन राजस्थान पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें