फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: श्रीगंगानगर में दर्दनाक हादसा, कोहरे के कारण गंग नहर में गिरी कार, तीन युवकों की मौत

Sun, 08 Jan 2023 02:39 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

हादसा शनिवार देर रात हुआ। सभी कार से लौट रहे थे, तभी कोहरे के कारण संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में जा गिरी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक कार गंग नहर में गिर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक व्यक्ति का शव रात को ही निकाल लिया गया था। दो व्यक्तियों के शव रविवार सुबह निकाले गए।

विज्ञापन


साधुवाली में गंग कैनाल लिंक हैड की तरफ पटरी के पास सुनील बिश्नोई अपने खेत में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। पार्टी के बाद रात 10-11 बजे सभी अपने घर जाने लगे। इसी दौरान कोहरे के कारण एक स्विफ्ट कार गंग नहर में गिर गई। कार में (28 साल) पुत्र सुरजीत सिंह कुम्हार, संजय (29 साल) पुत्र पूर्ण राम जाति बिश्नोई निवासी साधुवाली और रविंद्र उर्फ रोडू (30 साल) बिश्नोई मिस्त्री निवासी गुमजाल (पंजाब) सवार थे। चीखने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने संजय को निकाला। आननफानन में संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं कार सवार अजमेर और रविंद्र उर्फ रोडू नहर में ही बह गए। सिविल डिफेंस टीम स्टाफ और ग्रामीणों की मदद से नहर में सर्च करवाई गई। रविवार सुबह दोनों व्यक्तियों के शवों को नहर से निकाल लिया गया। कार भी निकाली गई है। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें