फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: श्रीगंगानगर में ट्रक से 50 लाख की शराब बरामद, 580 पेटियां गुजरात लेकर जा रहे थे दो तस्कर

Sun, 08 Jan 2023 01:36 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर जिले की राजियासर थाना पुलिस ने सूरतगढ़ से बीकानेर जा रहे एक संदिग्ध ट्रक से अवैध शराब की 580 पेटियां बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए है। 
विज्ञापन
श्रीगंगानगर में शराब तस्कर गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर की राजियासर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। शनिवार को गश्त पर निकली राजियासर थाना पुलिस की टीम ने बीकानेर जा रही ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को ट्रक से भारी मात्रा में शराब मिली।

विज्ञापन


बाड़मेर के बाखासर थाना इलाके के निवासी तस्कर देवाराम (23 वर्ष) और दीपक कुमार (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि जिले में मेडिकेटेड नशा, मादक पदार्थों, जुआ सट्टा, अवैध हथियारों की धरपकड़ और अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को डीएसटी के कांस्टेबल रविंद्र सिंह की सूचना पर गश्त पर निकली राजियासर थाना पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की।


मिट्टी के नीचे लोहे की केबिन में शराब की पेटियां छुपाई 

एसपी शर्मा ने बताया कि गश्त पर निकले राजियासर थाने के एसआई जयप्रकाश को कांस्टेबल रविंद्र सिंह ने शराब तस्करी के बारे में सूचना दी। सूचना पर टीम ने नेशनल हाईवे पर सूरतगढ़ की तरफ से बीकानेर जा रहे संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। चिकनी मिट्टी से भरे ट्रक के आकार को देखकर शक होने पर तलाशी ली गई, तो मिट्टी के नीचे बनी हुई लोहे की केबिन में शराब की पेटियां छुपाई हुई थीं।

विज्ञापन

50 लाख कीमत की कुल 580 शराब पेटियां बरामद

पुलिस ने पकड़े गए ट्रक को थाने लाकर शराब की पेटियां नीचे उतारीं। जिसमें दो ब्रांड की कुल 580 पेटियां बरामद की गईं। यह शराब तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को जप्त कर ट्रक चालक देवाराम और उसके सहयोगी दीपक कुमार को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों से शराब तस्करी के संबंध में पुलिस की टीम जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें