फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Dungarpur: अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, 15 से अधिक घायल

Mon, 08 Aug 2022 10:51 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

हादसा बिछीवाड़ा के लेहना घाटी के निकट हुआ। बस मध्यप्रदेश से गुजरात जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सवारियों को बस से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
डूंगरपुर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूंगरपुर के एनएच 48 पर लेहना घाटी के निकट सवारियों से भरी एक निजी बस पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 से अधिक लोग घायल हो गए।  

विज्ञापन

मध्य प्रदेश से सवारियों से भरी हुई निजी बस गुजरात की ओर जा रही थी। सोमवार सुबह बिछीवाड़ा के लेहना घाटी के निकट अनियंत्रित होकर निजी बस पलट गई। सूचना मिलने पर मौके पर बिछीवाड़ा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए बिछीवाड़ा पीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इनका इलाज जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें