फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident in Sikar: कार और ट्रक की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत, खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे

Thu, 02 Jun 2022 10:53 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर में गुरुवार सुबह हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल को सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर में तेज रफ्तार कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। सभी लोग खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसा एनएच-52 पर गुरुवार सुबह 6.15 बजे हुआ। आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार तेजी से घुस गई। जिससे मनजीत, नवनीत निवासी पिलानी, राज गोविंद भिवाड़ी और आशीष राठी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पलसाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मंजीत, नवनीत और आशीष राठी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राज गोविंद को प्राथमिक उपचार करवाकर उसे सीकर के एसके अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पलसाना सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें