फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे

Sun, 12 Jun 2022 07:45 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बूंदी में तालाब में नहाने गए बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे कक्षा नौंवी में पढ़ते थे।
विज्ञापन
बूंदी में बच्चे डूबे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी में तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चे तालाब में नहाने गए थे। एक डूबने लगा तो दूसरे बच्चे बचाने गए। इसी चक्कर में तीनों डूब गए।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा बूंदी के हिंडोली में सलावलिया गांव में दोपहर डेढ़ बजे हुआ। पानिडाल गांव के भवानी के पोते का मुंडन का कार्यक्रम सलावलिया देवनारायण मंदिर में था। गांव के छह -सात परिवार मंदिर पहुंचे। वहां कार्यक्रम की तैयारी शुरू की। इसी दौरान चार बच्चे तालाब में नहाने चल गए। इनमें से तीन की डूबने मौत हो गई। तालाब के बाहर खड़े बच्चे ने जाकर परिजनों को हादसे के बारे में बताया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। तालाब पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई। बच्चे अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

विज्ञापन

मरने वालों में कौशल (13) पुत्र मोरपाल, कुलदीप (14) पुत्र घासी और दिलखुश (13) पुत्र महावीर है। लोगों की मदद से तीनों बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। तीनों बच्चे नौंवी क्लास में पढ़ते थे। कौशल अपने पिता का इकलौता बेटा था। बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें