फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi: प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए चोरी, युवक ने कार शोरूम से चुराए एक लाख रूपये

Wed, 16 Mar 2022 10:45 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

पुलिस ने चोर के पास से 57 हजार रूपये और एक स्मार्ट वॉच बरामद की है। 
विज्ञापन
बूंदी में शोरूम में चोरी करने वाला गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी में थाना नैनवा क्षेत्र स्थित मारुति शोरूम में नकबजनी की वारदात हुई थी। चोर ने शोरूम से एक लाख से अधिक रूपये पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने इस वारदात के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए चोरी की थी।

विज्ञापन

पुलिस ने वार्ड नंबर 12 नैनवा निवासी आरोपी विशाल खजोतिया पुत्र महावीर (21) को गिरफ्तार किया है। चोरी गई रकम में से 57 हजार रूपये और एक स्मार्ट वॉच बरामद की गई है। बूंदी एसपी जय यादव ने बताया कि 18 फरवरी को थाना नैनवां स्थित मारुति शोरूम भाटिया एंड कंपनी के डीजीएम सेल्स शैशव भटनागर ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि जब वह अपने शोरूम पहुंचा तो शोरूम की गली में वर्कशॉप का शटर उठा हुआ था। अंदर जाकर चेक किया तो स्टोर का सारा सामान जमीन पर बिखरा हुआ था और उसकी टेबल की दराज खुली हुई थी। जिसमें रखे 1 लाख 13 सौ रुपए गायब थे।  

 

एसपी यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर संदिग्ध विशाल पर नजर रखी गई और उसके बैंक खातों की डिटेल को खंगाला गया, पहले उसके खाते में कोई लेन-देन नहीं था। चोरी के बाद उसके खाते में ज्यादा लेनदेन होने लगा। तकनीकी अनुसंधान से आरोपी विशाल को डिटेन कर पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार किया। जिसकी सूचना पर 57 हजार रूपये और स्मार्ट वॉच बरामद की गई। पूछताछ में उसने किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग के चलते मारुति शोरूम में चोरी करना बताया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें