झुंझुनू जिले में पहली बार हाथी दांत की तस्करी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जिले के पिलानी कस्बे से हाथी दांत की तस्करी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हाथी दांत भी बरामद किए हैं। आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर की कार भी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें वाइल्डलाइफ कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली से सूचना मिली थी कि पिलानी कस्बे के पास हाथी दांत की तस्करों की एक बड़ी डील होने वाली है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हाथी दांत के साथ गिरफ्तार कर लिया।