फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला गिरफ्तार, राउडी गैंग ऑफ राजस्थान के नाम से इंटाग्राम में डाली थी पोस्ट

Sat, 06 Jan 2024 02:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आरोपी ने पालड़ी-एम थाने में छीबागांव निवासी दो व्यक्ति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर राउडी गैंग ऑफ राजस्थान के नाम से जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालड़ी पुलिस एम टीम थानाधिकारी प्रभुराम की अगुवाई में टीम ने इंस्टग्राम अकाउंट पर राउडी गैंग ऑफ राजस्थान के नाम से धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले में मनोरा, पुलिस थाना बरलूट, जिला सिरोही निवासी शैतान सिंह पुत्र जवान सिंह  राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। कारवाई में पालड़ी पुलिस टीम थानाधिकारी प्रभुराम की अगुवाई में कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, दौलत सिंह एवं मांगू सिंह की टीम सम्मिलित रही। 

गौरतलब है कि इस मामले में पालड़ी-एम थाने में छीबागांव निवासी अर्जुनसिंह पुत्र भीकसिंह राजपूत ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके और उसके भतीजे अरविन्द सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर राउडी गैंग ऑफ राजस्थान के नाम से जान से मारने की धमकी दी है। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी आधार पर जांच के बाद पता लगाकर धमकी देने वाले शख्स शैतान सिंह पुत्र जवान सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें