फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: सियालदह ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, बांदीकुई में ट्रेन रोककर की गई जांच, हिरासत में आरोपी

Sat, 27 May 2023 11:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

सियालदह ट्रेन में बीती देर रात गाड़ी के जनरल डिब्बे में सवार एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन में ट्रेन समेत खुद को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। धमकी के बाद ट्रेन को बांदीकुई स्टेशन पर रोक कर जांच की गई।
विज्ञापन
सियालदह ट्रेन बम की सूचना। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियालदह ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया, जब चलती ट्रेन को एक व्यक्ति ने ट्रेन समेत खुद को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। धमकी के चलते ट्रेन में अफरातफरी मच गई और तुरंत ही आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी गई। इसके बाद ट्रेन को बांदीकुई में रोककर जांच की गई और आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


सीट न मिलने पर दे डाली धमकी
आरोपी व्यक्ति जनरल डिब्बे में सफर कर रहा था। इस दौरान सीट न मिलने पर उसने ट्रेन समेत खुद को बम से उड़ाने की धमकी दी। आगरा से कंट्रोल के पास सूचना आने पर ट्रेन को बांदीकुई रोका गया। व्यक्ति से पूछताछ में पता चला कि वो व्यक्ति मानसिक विक्षिप्त है, जो सियालदह जा रहा था। ट्रेन में सीट को लेकर विवाद हुआ और बैठने के लिए सीट नहीं मिलने के चलते इस व्यक्ति ने खुद को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। इसके बाद चलती ट्रेन में अफरातफरी का माहौल बन गया। ट्रेन को बांदीकुई में रोककर मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें