फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer news: 150 मीटर है थाना, फिर भी शराब दुकान के शटर का ताला तोड़कर 3.60 लाख ले गए चोर  

Thu, 19 May 2022 09:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

हैरानी के बाद तो यह है कि रेलवे स्टेशन के पास स्थित जिस शराब दुकान में चोरी हुई है वह थाने से सिर्फ 150 मीटर की दूरी पर है। इसके बाद भी चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। अब पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।  
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहां चोरों ने थाने से सिर्फ 150 मीटर की दूरी पर स्थित एक शराब दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोर दुकान से 3 लाख 60 हजार की नकदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने क्लॉक टावर थाने में चोरी का केस दर्ज कराया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला जिले के रेलवे स्टेशन के पास स्थित शराब दुकान में चोरी का है। ठेका संचालक रमेश ने पुलिस बताया, वह बुधवार देर रात 3 लाख 60 हजार रुपये दुकान के अंदर गल्ले में रख कर गए थे। सुबह वापस लौटे तो शटर टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो चोर गल्ले में रखे सारे रुपये चोरी कर ले गए थे। इसके बाद पीड़ित ने क्लॉक टावर थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। 

हैरानी के बाद तो यह है कि रेलवे स्टेशन के पास स्थित जिस शराब दुकान में चोरी हुई है वह थाने से सिर्फ 150 मीटर की दूरी पर है। इसके बाद भी चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें