फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बेटी पैदा होने से नाराज शौहर ने बीबी को दिया तीन तलाक, घर से निकाला

Thu, 19 May 2022 05:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि बेटी होने से गुस्साए पति ने उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता ने पति के खिलाफ कोटा ग्रामीण के कनवास थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले के अनुसार पीड़िता नाजो बानो कोटा जिले की कनवास निवासी है। उसकी शादी 23 जून 2019 को कोटा के विज्ञान नगर थाना इलाके में स्थित छत्रपुरा निवासी अब्दुल वसीम से हुई थी। वसीम फर्नीचर का कारीगर है।

 

पीड़िता का आरोप है कि शुरू से ही ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करते थे। 25 जुलाई 2020 को उसने बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद से उसका पति उससे रोज मारने लगा। ससुराल पक्ष उसे वंश न बढ़ाने का ताना देने लगे। बेटी होने से गुस्साए उसके शौहर ने उसे तीन तलाक देकर पीहर ले जाकर छोड़ दिया।

विज्ञापन


एसपी कविंद्र सागर ने कहा कि इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें