फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: घर में चोरी करने घुसे तीन चोर, भागने के चक्कर में एक छत से गिरकर घायल

Mon, 26 Dec 2022 09:18 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

मकान मालिक के जागने पर दो चोर फरार हो गए लेकिन एक चोर छत पर से गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
छत से गिरा चोर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा में तीन चोर एक मकान में चोरी करने घुसे। इसी समय मकान मालिक की नींद खुल गई। भागने के चक्कर में एक चोर छत से नीचे गिर गया और घायल हो गया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार रात करीब एक बजे कंकरोलिया गांव में तीन चोर तुलसीराम बैरवा के मकान में पड़ोस की दुकान के रास्ते से घुस गए। घर में आवाज सुनकर तुलसीराम की नींद खुल गई। वे टॉर्च से घर की तलाशी लेने लगे तो उन्हें तीन युवक नजर आए। इनमें से एक ने तुलसीराम पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन

तुलसीराम के चिल्लाने पर तीनों घर से भागने लगे। इस दौरान एक चोर छत से गिर गया और घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चोर को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार चोर विजयनगर का रहने वाला है। उसके तीन साथी आरजिया के रहने वाले हैं। दोनों चोर भागने में कामयाब रहे। पुलिस घायल चोर से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें