अजमेर के केसरगंज कुम्हार मोहल्ले में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान बीच बचाव करने नगर निगम की पार्षद और भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव पहुंची। बीचबचाव करने पहुंची अध्यक्ष को सिर में चोट लग गई। जिससे वो घायल हो गईं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुम्हार मोहल्ले में दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। अचानक एक ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसी बीच बीचबचाव करने पहुंची भारती श्रीवास्तव पहुंची तो उनके सिर में पत्थर जा लगा। जिससे वो घायल हो गई।
स्थानीय लोग घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनको टांके लगाने के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले को लेकर क्लॉक टावर थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि झगड़ा हुआ था लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली।