फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं से मारपीट; महिलाओं और बच्चों पर भी किया हमला, इस बात पर हुआ विवाद

Fri, 29 Sep 2023 11:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से बिड़ला धर्मशाला के पास लगे बैरियर पर पार्किंग शुल्क को लेकर स्थानीय निवासियों के साथ कहासुनी पर हुआ बवाल।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पीड़ित श्रद्धालु। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोकरण बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के साथ बुरी तरह से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बाड़मेर जिले के खारिया तला गांव के लोग रामदेवरा आए थे। इस दौरान बिड़ला धर्मशाला के पास लगे बैरियर के पास पार्किंग शुल्क को लेकर स्थानीय निवासियों के साथ कहासुनी हो गई। इस घटना में श्रद्धालुओं से 15 लोगों ने जमकर मारपीट की।

विज्ञापन


पार्किंग शुल्क की अवैध वसूली के विरोध के बाद श्रद्धालु यात्री अपनी गाड़ी छोड़कर बाजार की तरफ आ गए थे। इस दौरान पार्किंग ठेकेदार के लगभग 15 लोगों ने उनका पीछा कर चाचा चौक में टीन शेड के नीचे प्रसाद की दुकान के आगे एकजुट होकर बुरी तरह से मारपीट करनी शुरू कर दी और उनको घायल कर दिया। 

पीड़ित यात्री कुंभाराम ने बताया कि हमलावरों ने साथ आई महिलाओं के साथ भी मारपीट की। जिसके कारण उनको भी चोटें आई हैं। हमलावरों बच्चे को भी नहीं बक्शा। उनके साथ भी मारपीट की गई। हमले से यात्रियों को कई जगहों पर चोटे आई हैं। घटना की सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें