फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: राजस्थान शासन सचिवालय में चमत्कारेश्वर मंदिर की दानपेटी पर चोरों ने किया हाथ साफ, सुरक्षा पर उठे सवाल

Mon, 13 Feb 2023 12:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की पूरी सरकार जयपुर में जिस शासन सचिवालय से चलती है, वह परिसर भी सुरक्षित नहीं है। सचिवालय के चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में रखी दानपेटी को तोड़कर चोर रुपये ले गए।
विज्ञापन
शासन सचिवालय - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में शासन सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन वाली बिल्डिंग के पास स्थित चमत्कारेश्वर मंदिर पर चोरों ने धावा बोल दिया। दान पेटी को तोड़कर चोर उसमें रखे रुपये निकाल ले गए। प्रदेश के शासन सचिवालय की सुरक्षा में इसे बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। राजस्थान में सबसे सुरक्षित स्थान माने जाने वाले सचिवालय परिसर में चोरी से सरकार और सिक्योरिटी में भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार देर रात की है। अब सचिवालय सिक्योरिटी और पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


अब तक पकड़ में नहीं आए चोर
सचिवालय परिसर के मंदिर में हुई इस चोरी की वारदात के बाद अब तक चोर पकड़ में नहीं आ सके सके हैं। हाई सिक्योरिटी कैंपस में हुई वारदात से पता चलता है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं और मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सरकारी ब्यूरोक्रेसी और मंत्रालय कर्मचारियों की सुरक्षा के क्या हाल हैं। प्रदेश के लॉ एंड आर्डर के हालात भी इस घटना से पता चलते हैं। चोरों ने हाई सिक्योरिटी सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखा दिया है। जिस मंदिर में चोरी हुई, वह मंत्रालय भवन के पीछे ही स्थित है। अब सवाल उठ रहे हैं कि हाई सिक्योरिटी वाले सचिवालय में मौजूद मंदिर से चोर कैसे चोरी करके रुपये ले गए और वारदात के वक्त किसी को भनक तक नहीं लगी।

चोर किस रास्ते से आए और गए, यह बड़ा सिक्योरिटी लैप्स
जानकारी के मुताबिक चोर मंदिर में रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें रखे रुपये निकाल ले गए, लेकिन मंदिर में लगे 19 चांदी के छत्रों को नहीं छुआ। सचिवालय मंदिर में इस तरह की चोरी होने की घटना होने से कर्मचारी भी नाराज हैं। परिसर में तैनात पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल में जुटी है कि आखिर चोर किस रास्ते से आए और वापस गए हैं। क्योंकि यही बड़ा सिक्योरिटी लैप्स है। उसी रास्ते से भविष्य में कोई बड़ी वारदात या अनहोनी भी हो सकती है।
विज्ञापन


सचिवालय कर्मचारी रेगुलर करते हैं मंदिर में दर्शन
शासन सचिवालय के कर्मचारी चमत्कारेश्वर मंदिर में रोजाना दर्शन और पूजा करते हैं। यह चमत्कारेश्वर महादेव शिव मंदिर मंत्रलायिक भवन और लाइब्रेरी भवन के पास बने पार्क में स्थित है। इसके एक तरफ मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम हेल्पलाइन बिल्डिंग है। इस जगह पर चोरी होने से न केवल कर्मचारी हैरान और नाराज़ हैं, बल्कि उन्हें सचिवालय की सिक्योरिटी की भी चिंता सताने लगी है। जब मंदिर में चोरी हो सकती है, तो भविष्य में अलग-अलग डिपार्टमेंट के ऑफिसों में रखी हुईं महत्वपूर्ण फाइलें भी निशाने पर आ सकती हैं। फाइलों और कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा, यह भी बड़ा सवाल है।

सचिवालय कैंपस में पहले भी हो चुकी चोरी की वारदात
सचिवालय परिसर से चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी तीन बार बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। तब सिक्योरिटी सिस्टम मजबूत करने और एंट्री एग्जिट पर पर चेकिंग करने के साथ ही बार कोड और मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के आधार पर आगंतुक पास बनाने की सिस्टम लागू किया गया था। एक तीन बार सचिवालय पार्किंग से कर्मचारियों की जो बाइक चोरी हुई, उन चोरों को भी पुलिस आज तक नहीं पकड़ पाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें