फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सिर पत्थर से कुचल डाला, शव को कुंड में फेंककर ताला लगा दिया…प्रेमी संग मिलकर पत्नी की करतूत उजागर

Mon, 14 Oct 2024 08:35 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

Churu Crime: पत्नी पति से मुंह मोड़कर गैर मर्द के प्यार में इतना खो गई थी कि उसे सही और गलत का अंदाजा ही नहीं रहा। वह बस अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इसलिए उसने पति को भी मौत के घाट उतारने से गुरेज नहीं किया। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे कुंड में फेंक दिया था।
विज्ञापन
पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले के तारानगर तहसील के भालेरी के खेत में शुक्रवार को पानी के कुंड में मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और फिर उसके शव को पानी के कुंड में डालकर ठिकाने लगा दिया।

विज्ञापन


तारानगर डीएसपी मीनाक्षी से मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी मोनिका उर्फ पूनम ने हत्या की रात फोन कर अपने प्रेमी आमिर खान उर्फ मीर को बुलाया। उस वक्त उसका पति गोपी राम मेघवाल खेत में बने कुंड पर सो रहा था। मोनिका ने कुंड पर सो रहे पति के सिर पर पत्थर से वार किया। इसके बाद अपने प्रेमी आमिर खान के साथ मिलकर रस्सी से पति का गला घोंट दिया और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे पानी के कुंड में डालकर, ऊपर ताला लगा दिया। 


इसके बाद मोनिका उर्फ पूनम अपने घर आ गई और उसका प्रेमी भी अपने घर चला गया। पुलिस से बचने के लिए महिला ने अपना फोन भी नष्ट कर दिया और दूसरों के खेतों में 5 दिनों तक मजदूरी करती रही। शव का पता उस वक्त लगा जब ग्रामीणों को कुंड में से बदबू आने लगी। डीएसपी मीनाक्षी ने बताया कि आरोपी पत्नी को खेतों में काम करते हुए ही हिरासत में लिया था और संदेह के आधार पर मृतक के भाई को भी राउंड किया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को भालेरी के खेत में बने कुंड से मृतक गोपी राम का शव बरामद हुआ था। मृतक के ताऊ के बेटे चेतराम ने मृतक की पत्नी मोनिका उर्फ पूनम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मृतक के भाई व उसकी पत्नी मोनिका उर्फ पूनम को राउंडअप किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें