फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur: जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा देने जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, स्टैंड पर कर रहा था बस का इंतजार

Mon, 06 Mar 2023 03:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

बीकानेर में जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा देने जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा अलाय के बस स्टैंड पर सुबह पांच बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के श्री बालाजी थाने इलाके के बस स्टैंड पर तड़के पांच बजे बीकानेर जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा देने के लिए बस का इंतजार कर रहे युवक को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर श्री बालाजी थाना पुलिस पहुंची और शव को नागौर की जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन


मृतक के भाई कुम्भाराम पुत्र पन्नालाल मेघवाल ने बताया कि उसका भाई धर्माराम सुबह घर से बीकानेर में जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा देने के लिए निकला था। वह बस स्टैंड पर पहुंचा और सड़क के किनारे बस का इंतजार करने खड़ा हो गया। इसी दौरान एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पहले भी हुए हादसे
धर्माराम की मौत के बाद उसके घर में मातम छा गया। वहां पर लोगों का कहना था कि यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं। यहां सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है, ताकि लोगों को बचाया जा सके। श्री बालाजी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मौका मुआयना कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें