फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: यूरोप के माल्टा में भी शान से लहराया तिरंगा, भारतीय दूतावास पर दौसा की बहू ने आयोजित किये कार्यक्रम

Thu, 15 Aug 2024 09:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: आज पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। जहां देखो वहां तिरंगे की धूम और तिरंगे के सम्मान में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी के चलते अब हिंदुस्तान में नहीं बल्कि माल्टा में भी भारत माता की जय के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

विज्ञापन
माल्टा में लहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धोली मीना जो हिंदुस्तान की संस्कृति को प्रचार प्रसार करने के लिए यूरोप के माल्टा में पुरजोर कोशिश कर रही है। आज भारत विश्वभर में बड़ा गर्व महसूस कर रहा है। आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर माल्टा में भारतीय दूतावास पर ध्वजारोहण किया गया। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जहां भारत माता की जय के नारों के बीच तिरंगा लहराया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान की दौसा बहू धोली मीना ने बताया कि उन्होंने भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ-साथ देशभक्ति से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। धोली मीना ने बताया कि बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें