फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड ट्रेड पार्क में बम होने की धमकी, आतंकियों से निपटने के लिए हुई मॉक ड्रिल

Fri, 24 Mar 2017 01:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ats mock drill jaipur - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर में जवाहरलाल नेहरु मार्ग पर वर्ल्ड ट्रेड पार्क परिसर में शुक्रवार को बम रखा होने की खबर से वहां मौजूद व्यापारियों व घूमने आए लोगों में सनसनी मच गई। सुबह करीब 11 बजे एकाएक सायरन बजाते हुए पहुंची पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की गाड़ियां डब्ल्यूटीपी पहुंची। 
विज्ञापन


यह देखकर लोगों में हलचल मच गई। वहां मौजूद पुलिस व सिविल डिफेंस के जवानों ने वहां मौजूद लोगों को वर्ल्ड ट्रेड पार्क की बिल्डिंग से बाहर निकालना शुरु कर दिया। इससे अफरा—तफरी मच गई। 
हालांकि, कुछ देर बाद लोगों को माजरा समझ आया कि वहां वाकई में कोई बम नहीं रखा था। बल्कि वर्ल्ड ट्रेड पार्क में बम रखा होने की आतंकियों की धमकी से निपटने के लिए यह सिर्फ जयपुर के प्रशासन द्वारा रखी गई एक मॉक ड्रिल थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

एक घंटे चले सर्च के बाद डमी बम कचरा पात्र में मिला

ats mock drill jaipur - फोटो : Vishnu Sharma

वहां मौजूद आतंकवादी निरोधक दस्ते के जवानों की टीम, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते की टीम ने आधुनिक तकनीकी हथियारों से बम को तलाश करना शुरु किया। पूरे परिसर में प्रवेश निषेध कर दिया। आखिरकार करीब एक घंटे चले सर्च अभियान के बाद डमी बम एक कचरा पात्र में रखा मिला।
जिसे डिफ्यूज करने के बाद पुलिस सुरक्षा में ले जाया गया। मॉक ड्रिल के दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक बल को देखकर जेएलएन मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें