फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: हत्या के मामले में लिप्त मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पहले 3 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2023 12:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: जिले की रोहिड़ा पुलिस ने एक हफ्ते पूर्व हुई हत्या के मामले का खुलासा किया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पिंडवाड़ा पुलिस उपअधीक्षक जेठूसिंह करनोत, पिंडवाड़ा थानाधिकारी सीताराम, रोहिड़ा थानाधिकारी सुश्री माया पंडित, वृत्त कार्यालय पिंडवाड़ा के हेडकांस्टेबल मोमराज, पुलिस थाना रोहिड़ा के हेडकांस्टेबल रामचंद्र, मांगीलाल, वृत्त कार्यालय पिंडवाड़ा के कांस्टेबल कमलेश कुमार, पुलिस थाना रोहिड़ा के कांस्टेबल बजरंगलाल, रामलाल, रोहिताश, महिपालसिंह, प्रकाश कुमार एवं जितेंद्र कुमार की टीम द्वारा आरोपियों की तलाश शूरू की गई। 

विज्ञापन


लगातार तीन दिन के प्रयास के बाद पहले हीराराम पुत्र करनाराम, कानाराम उर्फ लाखाराम पुत्र मगनलाल व नरसाराम पुत्र सोमा जी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि हत्या का मुख्य सुत्रधार राज होटल के पीछे, काला मगरा भुजेला पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही निवासी मगनलाल पुत्र मोतीराम कीर इस वारदात का मुख्य सूत्रधार था। इसपर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया गया है।

गत 13 नवंबर को हुई थी वारदात
पुलिस के अनुसार इस मामले में भुजेला तहसील पिण्डवाडा जिला सिरोही निवासी चौथाराम पुत्र वगताराम मीणा ने गत 13 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि भुजेला स्थित खेत पर उसके भाई भंवरलाल नहर के पानी से सिंचाई कर रहा था। दिपावली की शाम पांच बजे के करीब उनके नीचे खेत वाले मगनलाल कीर व हिराराम भील खेत पर आए तथा पानी बंद करने का कहकर धमकी दी। जिसपर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें