फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हनुमानगढ़ के दो गांव में कर्फ्यू जारी, ईद पर गोहत्या से तनाव, ग्रामीणों ने इसलिए की थी पत्थरबाजी

Fri, 29 Jul 2022 06:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

गोहत्या को लेकर हुए विरोध के बाद पुलिस ने बुधवार को भादरा तहसील के गांव गांधीबड़ी और चिड़ियागांधी में कर्फ्यू लगा दिया था। यह शुक्रवार को भी जारी है।
विज्ञापन
दोनों गांव में पुलिस तैनात। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के दो गांव में लगा कर्फ्यू शुक्रवार को भी जारी है। साथ ही भादरा तहसील में इंटरनेट सेवा भी बंद है। इलाके में पुलिस के जवान तैनात है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आला अधिकारी गांव में प्रमुख लोगों से चर्चा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं।

विज्ञापन


दरअसल, गोहत्या को लेकर हुए विरोध को देखते हुए पुलिस ने बुधवार को भादरा तहसील के गांव गांधीबड़ी और चिड़ियागांधी में कर्फ्यू लगा दिया था। यह शुक्रवार को भी जारी है। साथ ही भादरा तहसील में की गई नेटबंदी में भी कोई छूट नहीं दी गई है। दोनों गांवों में पुलिस का सख्त पहरा है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने इन गांवों में डेरा जमाए हुए हैं। गांवों में फ्लैग मार्च कर पुलिस ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

क्या है मामला? 
दरअसल,  11 जुलाई को ईद के मौके पर चिड़ियागांधी गांव में गोहत्या का मामला सामने आया था। एफएसएल रिपोर्ट में भी गोहत्या की पुष्टि हुई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गई। 21 जुलाई से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनना शुरू हो गई थी। मंगलवार रात को आंदोलनकारियों को खदेड़ने से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार पुलिस के विरोध में रैली निकाली। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन हालात तनावपूर्ण हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी, इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर ग्रामीणों को खदेड़ा। साथ ही दोनों गांव में कर्फ्यू लगा दिया। रैली और पत्थरबाजी की घटना को लेकर भिरानी पुलिस ने 72 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें