फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara: आसींद में तनाव, युवती को होटल में ले जा रहे थे समुदाय विशेष के युवक, लोगों ने पीटा, डर से बाजार बंद

Tue, 12 Jul 2022 08:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

समुदाय विशेष की पिटाई के बाद लोगों ने डर से अपनी दुकानें बंद कर दीं। इलाके में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
1 of 3
कस्बे में पुलिस के जवान तैनात। - फोटो : अमर उजाला
भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में मंगलवार को एक बार फिर सांप्रदायिक माहौल खराब हो गया है। बस स्टैंड पर समुदाय विशेष के युवकों के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। उनकी कार में भी तोड़-फोड़ की गई।आरोप है कि युवक दूसरे समुदाय की युवती को होटल में ले जा रहे थे। इसी बात को लेकर भीड़ ने उनके साथ मारपीट कर दी। युवकों की पिटाई के बाद कस्बे में तनाव का माहौल हो गया और लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इलाके में पुलिस के जवान तैनात हैं, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 3
घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार आसींद कस्बे में मंगलवार दोपहर बाद समुदाय विशेष के युवकों को एक हिंदू समाज की युवती को होटल में ले जाते हुए लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस युवकों और उनकी कार को थाने ले गई। घटना के बाद लोगों ने डर के कारण अपनी दुकानें बंद कर दी। तनाव को देखते हुए आसींद कस्बे में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
डर के कारण दुकान बंद कर चले गए व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
युवकों से मारपीट के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह थाने पहुंच गए। इस दौरान उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। दो समुदाय के मामले को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट है। पूरे कस्बे को छावनी में बदल दिया गया है। कलेक्टर आशीष मोदी और एसपी आदर्श मामले पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में केस दर्ज नहीं कराया गया है। थाने पहुंचे हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन के बीच बातचीत चल रही है। हिंदू संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें