20 जनवरी तक रहेगा सर्दी का असर
ठिठुरन और कड़ाके की सर्दी के कारण कई जिलों में छुट्टियां घोषित हो गई हैं। इस बीच उदयपुर में तीन दिन में 10 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है, जिसने कड़ाके की सर्दी का रूप ले लिया है। इसी की देखते हुए कई जिलों में तीन दिन तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिम राजस्थान के कई स्थानों पर भीषण शीतलहर का प्रकोप है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। प्रदेश में 20 जनवरी सर्दी का असर जारी रहेगा।
इन जिलों में येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टांक, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, श्रीगंगानगर, के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शीतलहर चल सकती है और पाला पड़ सकता है।