फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'तुझे किसी और के साथ नहीं देख सकता', गर्लफ्रेंड की शादी होने पर किशोर ने खुद को मारी गोली

Fri, 09 Dec 2022 02:56 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

छात्र ने मरने से पहले मां और गर्लफ्रेंड के लिए कई पोस्ट डाले। उसने एक स्टेटस में लिखा कि 'मां अगले जन्म तेरा ही बेटा बनूंगा लेकिन किसी से प्यार नहीं करूंगा।' परिजनों को भनक लगी तो वो युवक के पास पहुंचे लेकिन तब तक उसने आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा में गर्लफ्रेंड की शादी हो जाने के सदमे में एक प्रेमी ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो किशोर लहूलुहान जमीन पर पड़ा हुआ था, उसके सिर में गोली लगी हुई थी। आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

युवक ने जिला अस्पताल परिसर में खुद को गोली मार ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी आदर्श सिद्धू, पुलिस उप अधीक्षक शहर नरेंद्र दायमा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि अस्पताल परिसर में एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर खड़ा है। फिर उसने कुछ देर बाद खुद को गोली मार ली।


मृतक किशोर की पहचान कारोईं थाना क्षेत्र के यश व्यास के रूप में हुई, युवक 11वीं कक्षा में पढ़ता है। उसने मरने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डाले और स्टेटस भी लगाया। उसने लिखा कि 'मां अगले जन्म तेरा ही बेटा बनूंगा लेकिन किसी से प्यार नहीं करूंगा’। इसके साथ ही एक और स्टेटस में युवक ने लिखा कि ‘नहीं रह सकता तेरे बिना किसी को साथ नहीं देख सकता’। यश ने दोस्तों को टैग करके भी पोस्ट भी डाला। ऐसे में परिजन भी उसे ढूंढ रहे थे। वह किसी का फोन भी नहीं उठा रहा था।

विज्ञापन

युवक ने एक और स्टेटस प्रेमिका के लिए लगाया। उसने लिखा कि 'यश को कभी भूलना मत, नहीं रह सकता तेरे बिना और नहीं देख सकता किसी और के साथ, इसलिए यह कदम उठा रहा हूं, इश्क भी तू मेरा प्यार भी तू।' भीलवाड़ा के एसपी आदर्श सिद्धू ने कहा कि अस्पताल प्रांगण में गोली कांड हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। मौके वारदात से पिस्टल और एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें