फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सुभाष चंद्रा पर पायलट का निशाना, बोले-राजनीति टीवी सीरियल नहीं, जहां आप तय करते हैं कौन क्या करेगा

Wed, 08 Jun 2022 08:03 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सचिन पायलट ने सलाह दी कि निर्दलीय प्रत्याशी 10 जून से पहले चुनावी मैदान से बाहर हो जाएं। बेईज्जती झेलने से अच्छा रहेगा, विनम्रता से झुक जाना।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सचिन पायलट। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा समर्थित राज्यसभा के निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने दावा किया कि आठ कांग्रेस विधायक उन्हें वोट करेंगे। उनके इस दावे पर सचिन पायलट ने पलटवार किया है। पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि राजस्थान से राज्यसभा के निर्दलीय उम्मीदवार के लिए सलाह है कि वे 10 तारीख को वोटिंग से पहले मुकाबले से बाहर हो जांए तो बेहतर रहेगा। बेइज्जती झेलने से अच्छा विनम्रता की तरफ झुकना होता है।  

विज्ञापन

पायलट ने सुभाष चंद्रा पर निशाना साधते हुए लिखा कि दुर्भाग्य से, राजनीति टीवी सीरियल बनाने की तरह नहीं है, जहां आप यह तय करते हैं कि कौन क्या करेगा। सुभाष चंद्रा ने जयुपर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस विधायकों से संपर्क में होने और क्रॉस वोटिंग का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा अन्य 12 विधायक चुनाव में मेरा समर्थन करेंगे। जिनमें कांग्रेस के आठ और दूसरी पार्टियों के चार विधायक शामिल हैं। यह सभी मेरे पक्ष में वोटिंग करेंगे। उसके बाद उन्होंने सचिन पायलट को घेरा। चंद्रा ने कहा कि सचिन पायलट के पास यह मौका है, आज यह मौका चूक गए तो 2028 तक सीएम नहीं बनेगे। वे कांग्रेस के जुझारू नेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत भी आलाकमान को आंख दिखाते हैं, उसी तरह सचिन पायलट को भी अब स्टैंड लेना चाहिए। राज्यसभा चुनावों में उनके पास मौका है, अगर वे समर्थन करते हैं तो 2023 में उनके सीएम बनने के चांस बनते हैं अन्यथा 2028 तक कोई चांस नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें