फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Violence In Jodhpur: दो युवकों का आपसी विवाद पहुंचा दो गुटों में संघर्ष तक, जमकर चले पत्थर, तीन थानों की पुलिस तैनात

Wed, 08 Jun 2022 06:59 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

 सूरसागर के रॉयल्टी नाके के पास ये बवाल हुआ। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और कुछ लोगों को पकड़ लिया गया है।    
विज्ञापन
जोधपुर में हिंसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर में दो युवकों के बीच मामूली विवाद दो गुटों में टकराव बन गया। जोधपुर के सूरसागर में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थर चले हैं। सूरसागर के राजाराम सर्किल के पास ये बवाल हुआ। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। तीन लोगों को पकड़ लिया गया है।  
विज्ञापन


पश्चिमी जोधपुर की डीसीपी वंदिता राणा ने कहा कि शाम को कुछ लड़कों में झगड़ा हुआ था। बीच-बचाव करने वाले एक-दो लड़कों को भी पीटा गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी जिसके बाद कार्रवाई होगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर भारी पुलिस जाब्ता सूरसागर क्षेत्र में तैनात की थी। पुलिस के अलावा आरएसी का जाब्ता भी तैनात किया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। डीसीपी ने कहा कि घटना में जो भी दोषी होगी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीडिया ने जब डीसीपी से सांप्रदायिक तनाव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया। 

दो मई को ईद पर दोनों समुदायों में झड़प हुई थी
झड़प और पथराव के बाद प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। इससे पहले दो मई को ईद पर दोनों समुदायों में झड़प हुई थी। परशुराम जयंती और ईद एक ही दिन पड़ी थी। परशुराम जयंती पर जुलूस के दौरान जालोरी गेट पर लाउडस्पीकर को लेकर विवाद हुआ था, जो दो दिन तक चला था। इस मामले में 33 केस दर्ज हुए थे और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

 
जोधपुर से पहले करौली में भी इसी तरह की हिंसा हुई थी। करौली में हिंदू नववर्ष पर हिंदुओं की बाइक रैली पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव और हमला किया था। साथ ही कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया था। इस दौरान जमकर हिंसा हुई थी। हालात इस कदर बिगड़े थे कि प्रशासन को कई दिनों तक कर्फ्यू लगाना पड़ा था। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें