फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sweeper Strike: जैसलमेर में सफाई कर्मचारी उतरे हड़ताल पर, वाल्मीकि समाज के लोग और पद बढ़ाने की कर रहे मांग

Thu, 27 Apr 2023 02:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

सफाई कर्मियों की भर्ती में पोस्ट बढ़ाने और सिर्फ वाल्मीकि समाज की नियुक्ति भर्ती के ज़रिए करने की मांग को लेकर गुरुवार को वाल्मीकि समाज की महिलाओं सहित सैंकड़ों लोग जैसलमेर नगर परिषद का घेराव कर हड़ताल पर चले गए। इससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी उतरे हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी विभिन मांगों को लेकर गुरुवार को जैसलमेर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से शहर के कई भागों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है तथा कई जगह कचरे के ढेर तथा गंदगी देखने को मिल रही हैं। सुबह 10 बजे से ही वाल्मीकि समाज की महिलाओं सहित सैंकड़ो सफाई कर्मी नगर परिषद में इकट्ठा होने शुरू हो गए तथा नगर परिषद का घेराव कर दिया।

विज्ञापन


सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान में 30 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती निकाली है, उसमें 13 हजार भर्तियों का आरक्षण वाल्मीकि समाज के अलावा अन्य समाजों के लिए रखा है, जो कि सरासर गलत है। इस वजह से वाल्मीकि समाज द्वारा ये धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके अलावा पूर्व में जो दूसरे समाजों के लोग सफाई कर्मी के तौर पर लगे हुए हैं, वो सफाई का कार्य न करके ऑफिस में बैठे रहते हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

जिला मुख्यालय से ज्यादा पद उपखंड मुख्यालय पर रखे...
महिला सफाई कर्मी शिला का कहना है कि यहां पर भर्तियां बहुत कम निकाली गई हैं। पोकरण छोटा सा कस्बा है। वहां पर पोस्ट जैसलमेर से भी ज्यादा निकाली गई है। जैसलमेर में भर्तियों में बढ़ोतरी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें