फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: स्पा की आड़ में देह व्यापार का खेल, एसपी बोलीं- निमय तोड़ने वाले संचालक कार्रवाई को रहें तैयार

Tue, 21 Feb 2023 09:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही ज़िले में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के अवैध धंधे के मामले में एसपी ने गंभीरता दिखाते हुए संख्त कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
स्पा में लें चॉकलेट मसाज - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज़िले में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के अवैध धंधे की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद, सिरोही पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने मामले पर गंभीरता दिखाई। उन्होंने कहा है कि स्पा की आड़ में देह व्यापार करने वालों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करेंगे। नियम न मानने वाले स्पा संचालक कार्रवाई का तैयार रहें। 

विज्ञापन


बता दें ज़िले में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा है। सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र के सदर थाना क्षेत्र, सिटी थाना क्षेत्र व आबूरोड रीको थाना क्षेत्र के साथ-साथ माउंट आबू थाना क्षेत्र में, सिरोही शहर, सदर थाना क्षेत्र सहित शिवगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जमकर स्पा सेंटर खुले हैं। स्पा के संचालन के लिए कई सख्त नियम कायदे सरकार ने बना रखें हैं, परन्तु सिरोही जिले में संचालित अधिकांश स्पा संचालकों ने इसको देह व्यापार का अवैध धंधा बना दिया है। यह सब जिम्मेदारों के नाक में के नीचे चल रहा है।

युवा पीढ़ी हो रही बरबाद
जिस तरह आज का युवा मादक पदार्थों के नशे की लत से तबाह हो रहे हैं। उसी तर्ज़ पर अब यह अवैध तरीके स्पा  की आड़ में चल रहे देह व्यापार भी उस नशे से कम नहीं हैं। यह हमें इसलिए कहना पड़ रहा है कि वर्तमान कि युवा पीढ़ी दिनों दिन इस दलदल में धंसती जा रही है। देह व्यापार में लिप्त लड़कियों व महिलाओं के झांसे में आकर युवा आर्थिक नुकसान के साथ-साथ नैतिक पतन कि और अग्रसर हो रहें हैं। इसलिए बेहद जरूरी है सिरोही पुलिस के मुखिया इस पर गम्भीरता से ध्यान देकर इस पर प्रभावी कार्रवाई आगामी समय में करें, ताकि ज़िले में देह व्यापार के इस अवैध धंधे पर कुछ हद तक लगाम लग सके।
विज्ञापन


करीब एक साल में ज़िले में हुई महज एक स्पा पर कार्रवाई 
सिरोही ज़िले में कुछ माह पूर्व सिरोही सिटी के बाहरी घाटा स्थित गोल्डन नाम के स्पा पर पिण्डवाड़ा डीएसपी जेठूसिंह करणोत के नेतृत्व में दबिश दी गई थी। जहां से अवैध देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों के धंधे में संलिप्त चार लड़कियों को दबोचा गया गया था। पुनः उसी जगह पर वापस से स्पा शुरू हो गया है। जो जिम्मेदारों की कार्यशैली पर कई सवाल उठा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें